फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के लालकुर्ती में 24 वर्षीय युवती अर्चना ने पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन युवती की छोटी बहन को दवा दिलाने के लिए अस्पताल गए हुए थे। वापस घर पहुंचे तो युवती का शव चुनरी से पंखे पर लटका हुआ था। परिजनों के मुताबिक, मृतक अर्चना लंबे समय से बीमार थी। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शुक्रवार को अर्चना ने उसके चाचा के घर नीचे कमरे में अपनी चुनरी से पंखे पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे लाल कुर्ती चौकी से हेडकांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने आत्महत्या के पीछे का कारण मानसिक तनाव बताया है। पुलिस ने युवती के पिता धर्म सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें