फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीबीएम प्लांट से सात मोटर चोरी, चौकीदार पर संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पंजोखरा साहिब के खतौली गांव स्थित डीबीएम प्लांट से सात कीमती मोटरें चोरी हो गईं। रखवाली करने वाला चौकीदार फरार होने के कारण शक की सूई उसी की तरफ है। पंजोखरा थाना पुलिस ने सुपरवाइजर भिवानी निवासी संजीव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संजीव कुमार ने बताया कि वह जस्सू कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। कंपनी के मालिक जसवंत सिंह ने खतौली गांव के पास एक डीबीएम प्लांट किराए पर लिया है।
विज्ञापन

प्लांट करीब दो-तीन महीनों से बंद चल रहा है। इसकी देखरेख का जिम्मा भिवानी के जीता खेड़ी गांव निवासी सुरेंद्र को सौंपा था। सुरेंद्र एक साल से वहीं रहकर दिन-रात ड्यूटी कर रहा था। 16 फरवरी को सुरेंद्र ने प्लांट के कुक दीवान सिंह को फोन कर बताया कि वह अपने गांव जा रहा है। 18 फरवरी को सुपरवाइजर संजीव कुमार प्लांट का मुआयना करने पहुंचे तो मिक्सर मशीन में लगी 5 एचपी की सात मोटरें गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें