फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गुरुग्राम से चल रहे साइबर अपराध का अंबाला पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े सात आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने काबू किया है। हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह में एक येस बैंक का कर्मचारी भी शामिल है। अंबाला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने बताया कि गिरोह के पास से 13 लाख 74 हजार रुपये के अलावा नोट गिनने की मशीन, 25 एटीएम, सात मोबाइल, छह चेक बुक बरामद की गई।
विज्ञापन

इन आरोपियों में से शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी हर्षित, गौरव और शैलेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेजा गया और आरोपी सुमित, नरेंद्र, हार्दिक और दिवेश को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दरअसल, सिटी के सेक्टर-8 निवासी मनीष ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ पांच अप्रैल से एक मई तक ट्रेडिंग और फर्जी मार्केटिंग के नाम पर 26 लाख 57 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
अलग-अलग राज्यों में इस गिरोह पर 27 शिकायतें, हरियाणा में भी तीन

इस गिरोह का नेटवर्क अलग-अलग राज्यों में पूरी तरह फैला हुआ है। हरियाणा के अलावा आरोपियों पर पंचकूला, गुरुग्राम, तेलंगाना, यूपी और वेस्ट बंगाल में करीब 27 शिकायतें हैं। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम की ग्वाल पहाड़ी निवासी सुमित तंवर, बाला जी मंदिर खांडसा निवासी नरेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र सिंह और दिल्ली के बाबा मोहल्ला निवासी हर्षित, यूपी के फिरोजाबाद निवासी बैंककर्मी गौरव और गुरुग्राम निवासी हार्दिक, दिवेश के रूप में हुई जबकि हरियाणा में तीन शिकायतें है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी 25 मार्च को हुई थी।
विज्ञापन

जरूरतमंदों के डमी खातों का इस्तेमाल करते थे आरोपी

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भोरिया ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों का सबसे पहले निशाना जरूरतमंद लोग थे। पैसों देने का झांसा देकर वह जरूरतमंदों के खाते तो खुलवा लेते थे लेकिन खुद ही ऑपरेट करते थे। जैसे ही किसी से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर खाता खाली किया तो वह डमी खातों में पैसे डलवाकर उन्हें निकलवा लेते थे। आरोपियों के पास ऐसे ही 25 डमी खाते और उनके एटीएम कार्ड मिले हैं। यह कार्रवाई अंबाला डीएसपी रजत गुलिया के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस टीम निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक अंकित, कमलजीत, सुशील व सह उपनिरीक्षक सुनील, जयदेव, मुख्य सिपाही नवदीप ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें