अंबाला सिटी। इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आठ मार्च को किया जाएगा। इसको लेकर एडीआर सेंटर में जोरोशोरों से तैयारियां चल रही हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सात बेंच बनाई जाएंगी। इसमें अभी तक 7700 से अधिक मामले आ चुके हैं।
वहीं सुनवाई के दौरान इतने ही मामले सामने आ सकते हैं। ऐसे में 14 से से 15 हजार मामलों की सुनवाई की जिम्मेदारी इन सात बैंचों पर रहेगी। राष्ट्रीय लोक अदालत प्रत्येक तीन महीने में देशभर की अदालतों में आयोजित की जाती हैं। ताकि तेजी से वाद विवादों का निपटारा किया जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम प्रवीण ने बताया कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन अंबाला एवं नारायणगढ़ की सभी अदालतों में होना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने जन साधारण से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने केस को नेशनल लोक अदालत में निपटारा करवाना चाहता है तो वह संबंधित न्यायालय में अपने केस को लगवा सकता है।