फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई सात बेंच पर

विज्ञापन
सीजेएम प्रवीण। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में साइबर धोखाधड़ी के मामलों को भी सुना जाएगा। इसके लिए एक दिन पहले ही पीएलए ब्रांच में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

इसमें 30 लंबित मामलों की सुनवाई होगी। इसके साथ ही अन्य विभागों सहित करीब दो हजार सामान्य मामले, चार हजार 217 तहसील से जुड़े मामले तो 1675 मामले ऐसे हैं जो अदालतों में लंबित हैं, उनकी सुनवाई होगी। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अंबाला सिटी और नारायणगढ़ में सात बैंच स्थापित किए गए हैं। इसमें एक रेलवे, एक नारायणगढ़ और पांच अंबाला सिटी में स्थापित किए हैं।

पांच वर्ष से पुराने मामलों की विशेष सुनवाई
इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में 50 विशेष केस की भी सुनवाई होगी जो पांच वर्ष से अधिक पुराने हो चुके हैं। यह मामले लंबे समय से अदालतों में लंबित हैं। इसके चलते ही इन्हें इसमें शामिल किया है। इन मामलों में सिर्फ सिविल और कंपाउंड केस ही शामिल किए हैं। इन दिनों पारिवारिक विवादों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोकअदालत में भी इस बार 68 मामलों की सुनवाई होने जा रही है। इनके निपटारे की उम्मीद है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत जाने का तरीका
अदालत में जो मामले लंबे समय से चल रहे होते हैं और उनका फैसला होने की उम्मीद होती है। उन मामलों को कोर्ट की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत में भेज दिया जाता है। इससे कई बार मामलों का आपसी समझौते के जरिये निपटारा हो जाता है। इसके साथ ही लोक अदालत में कोई भी आमजन अपने मामले की अपील कर सकता है। इसके बाद व्यक्ति को सूचित किया जाता है। मार्च में लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब 15 हजार 782 मामले रखे थे। इनमें से 14 हजार 293 मामलों का निपटारा किया था।
वर्जन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों और अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों से भी बैठक हो चुकी है। इस बार पांच वर्ष से अधिक पुराने विशेष मामलों की भी सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीजेएम प्रवीण, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें