मुलाना के जफरपुर में नकटी नदी द्वारा उखाड़ा गया मार्ग। संवाद
मुलाना। उफान पर रही मारकंडा नदी का जलस्तर शनिवार को लगातार घटता रहा। शुक्रवार रात करीब 9 बजे नदी 8.5 फीट 38,200 क्यूसेक पर बह रही थी, जबकि शनिवार शाम तक यह घटकर 5.9 फीट 20,153 क्यूसेक पर दर्ज किया गया। जलस्तर कम होने से प्रशासन के साथ-साथ नदी किनारे बसे ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। हालांकि शनिवार को नदी का पानी कई खेतों में घुस गया और फसलें जलमग्न हो गईं। जानकारी के अनुसार घेलड़ी, तंदवाल, ब्राह्मणमाजरा, जफरपुर, अल्यासपुर, हेमामाजरा, सोहाना समेत कई गांवों की फसलें प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका है।
बेगना नदी से हाईवे सर्विस लेन डूबी : शनिवार को बेगना नदी का उफान घटा जरूर, लेकिन पानी कई गांवों से होते हुए नेशनल हाईवे-344 पर साहा-नहौनी फ्लाईओवर के नीचे और सर्विस लेन तक पहुंच गया। इससे वहां जलभराव की स्थिति बन गई और गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
मुलाना के जफरपुर में नकटी नदी द्वारा उखाड़ा गया मार्ग। संवाद