फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंसर के गंभीर मरीजों को मिलेगा विशेष उपचार

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय अंबाला। आर्काइव
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में अब कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। जिसमें चौथी स्टेज के कैंसर मरीजों को घर पर ही विशेष उपचार दिया जाएगा। जिससे उन्हें थोड़ी राहत मिल सके। यह अभियान मार्च तक शुरू होगा। अभियान के लिए विभाग ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए हर स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसमें इस प्रकार के मरीजों की देखभाल के लिए जानकारी दी जाएगी। अक्सर ही देखने में आता है कि कैंसर के चौथी स्टेज के मरीज बहुत ही असहाय हो जाते हैं। इसलिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

इन्हें मिलेगी सुविधा
इस अभियान के तहत कैंसर के वे मरीज जो हिल ढुल नहीं सकते हैं या फिर बेड पर ही रहते हैं। उन्हें ही इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कैंसर के गंभीर मरीजों को वैसे ताे दर्द की दवाएं कैंसर अस्पताल से ही मिलती है लेकिन इस दौरान जो मरीज हिलने में असमर्थ होते हैं उन्हें बेडसोर या बिस्तर के घाव हो जाते हैं।
इसलिए अभियान के तहत उनका उपचार किया जाएगा। इतना ही नहीं प्रशिक्षण के बाद चिकित्सक मरीज के घर जाकर किसी एक परिजन को भी प्रशिक्षण देंगे। जिससे वे भी मरीज का सही से ध्यान रख सके। कैंसर मरीजों की समस्या को देखते हुए ही अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल इसके लिए प्रशिक्षण की तैयारी चल रही है। मार्च माह तक अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इससे मरीजों की थोड़ी मदद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ नीलम कुश्ववाह, डिप्टी सीएमओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें