फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पार्टी से लौट रहे सीनियर लोको पायलट की हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक राजकुमार मीना की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। डीआरएम रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में रेलवे के सीनियर लोको पायलट राजस्थान, दौसा के कंसनपुर गांव निवासी राज कुमार मीना (32) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी रूपंती देवी (32) व बेटी आशी गंभीर रूप से घायल है। शुक्रवार रात को परिवार अपने रिश्तेदारी में जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहा था। तभी गलत दिशा में आ रही एक बाइक ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घायल मां व बेटी एक निजी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल हैं। टक्कर मारने वाला बाइक चालक अंबाला कैंट के सुंदर नगर निवासी मोहम्मद आनस भी गंभीर रूप से घायल है व कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। पड़ाव थाना पुलिस ने आनस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें