फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 17 को होगा सीनियर लेवल फुटबॉल लीग का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नए साल में फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिला फुटबॉल संघ अंबाला 17 जनवरी से सीनियर लेवल फुटबॉल लीग का आयोजन करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्लबों की 10 से ज्यादा टीमें मैदान में अपना कौशल दिखाएंगी। दर्शकों की सुविधा को देखते हुए यह मैच शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में खेले जाएंगे। अर्जुन क्लब, बाइटल क्लब, मॉर्निंग क्लब और वॉरियर क्लब, सिटी यूनाइटेड, मिक्की मॉडल, अंबाला फुटबॉल क्लब और बद्रीनाथ फुटबॉल क्लब, एफसी रॉयल, लायंस क्लब, एरियंस क्लब, यूनियन क्लब, नेताजी क्लब और पीएमएस जटवाड़ क्लब की टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ के प्रधान बीएस बिंद्रा ने बताया कि लीग का मुख्य उद्देश्य जिले की प्रतिभा को निखारना है। प्रतियोगिता में केवल वही खिलाडी़ भाग ले सकेंगे जो अंबाला के मूल निवासी हैं या जिले के किसी स्कूल, कॉलेज या संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। खिलाडिय़ों को पात्रता सिद्ध करने के लिए अपना आईडी कार्ड या जॉब कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया टूर्नामेंट को सुचारू रूप से चलाने के लिए फुटबॉल संघ ने बैठक हुई। बैठक में छह सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया, जो विभिन्न आयु वर्गों के लिए खिलाड़ियों का चयन करेगी। इसके अलावा, किसी भी प्रकार के विवाद या अनुशासनहीनता से निपटने के लिए एक विशेष अनुशासन समिति भी बनाई गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि समितियों का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। इस अवसर पर सचिव अरविंद शर्मा, उप प्रधान बलित नागपाल, नरेंद्र कुमार, प्रदीप और सभी संबंधित क्लबों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें