फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सुरक्षाकर्मी की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। भारी वाहन की चपेट में आकर सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। पिलखनी का सतबीर सिंह अपने गांव के विजय कुमार के साथ ड्यूटी पर था। शुक्रवार अलसुबह की घटना में दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया था। वहां उपचार के दौरान सतबीर दम तोड़ गया। महेश नगर थाना पुलिस विजय के बयान पर वाहन चालक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दिए गए बयान में पिलखनी निवासी विजय कुमार ने बताया मैं व मेरे गांव का सतबीर सिंह उर्फ जगदेव सिंह उर्फ काला दो महीने से निर्भय सिक्योरिटी में कार्यरत है। कंपनी ने दोनों की ड्यूटी वीरवार की रात को महेश नगर में लगाई थी। वहां पर सड़क निर्माण चल रहा है। शाम करीब सात काम शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब दो बजे साहा की तरफ से आई बड़ी गाड़ी ने हमें सीधी टक्कर मारी। हम दोनों नीचे गिर गए। एकत्रित लोगों को ड्राइवर को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। ड्राइवर ने अपना नाम नाम इंतजार निवासी हरिद्वार बताया। मौके पर आई पुलिस हमें सिविल अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान सतबीर की मौत हो गई। विजय कुमार के मुताबिक हादसा गाड़ी तेजरफ्तार व ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें