फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमृतसर और जम्मू की ट्रेनों में बढ़ी चाैकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस से मिले सोने और नकदी के बाद आरपीएफ ने ट्रेनों की निगरानी बढ़ा दी है, जिससे कि अनधिकृत तरीके से ले जाए जा रहे सोने सहित नकदी पर शिकंजा कस सके। आरपीएफ ने अमृतसर और जम्मू की तरफ से आने वाली ट्रेनों को खंगालना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

आरोपियों की सूचना के लिए अमृतसर सहित जालंधर और लुधियाना रेलवे स्टेशनों पर भी मुखबिरों का जाल फैला दिया है। इसके अलावा ट्रेनों में भी सादी वर्दी में कर्मचारी तैनात किए गए हैं ताकि सूचना के बाद आरोपियों को अगले रेलवे स्टेशनों पर उतारा जा सके। इस कार्य के लिए अंबाला मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी के निर्देश पर 50 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं।
चोरी की घटनाओं पर लगेगा विराम
आरपीएफ टीमों के गठन से चोरी की घटनाओं पर भी विराम लग जाएगा। टीम इस दौरान एसी कोच की विशेष निगरानी कर रही है, जिससे कि एसी कोच में यात्री बिना किसी परेशानी के सफर कर सकें। टीमों को पिछले एक स्टेशन से ही ट्रेन में चढ़ाया जा रहा है जोकि दिल्ली तक सफर कर रही हैं। इस संबंध में रोजाना फीडबैक भी टीमों से ली जा रही हैं ताकि खामियों का आंकलन किया जा सके।
विज्ञापन

शताब्दी से पकड़ा था सोना
दो फरवरी को आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए ट्रेन नंबर 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस से 50 लाख रुपये मूल्य का 650 ग्राम सोना जब्त किया था। इसके अलावा ट्रेन से साढे सात लाख रुपये की नकदी भी जब्त की गई थी। इस मामले में तीन व्यक्ति भी पकड़े गए थे, जिन्हें आगामी कार्यवाही के लिए नई दिल्ली आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया था। इससे पहले भी विधानसभा चुनावों के दौरान भी आरपीएफ ने करोड़ों रुपये का सोना जब्त किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें