फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नोटिस के बाद संपत्ति कर के लिए पहुंच रही टीम

विज्ञापन
बकाया संप​त्ति कर होने पर कार्रवाई के लिए पहुंची निगम टीम। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम की टीम बकाया संपत्ति कर के नोटिस देने के बाद संपत्ति को सील करने के लिए पहुंच रही है। बुधवार को टीम संपत्ति कर शाखा प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप को सील करने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

संपत्ति कर शाखा प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालक को बकाया 10 लाख संपत्ति कर का नोटिस दिया गया था। यह कर 2010 से बकाया है। पंप के मैनेजर से बातचीत हुई है। संपत्ति कर में संशोधन के लिए कहा गया है। निगम ने कर संबंधित कागजात ले लिए हैं। बकाया संपत्ति कर भरने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि बकाया संपत्ति कर वाले निजी स्कूल, अस्पताल, होटल, शादी-पैलेस और जिन भी लोगों का कर बकाया है, उन सभी के ऊपर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
जांच करने के लिए लगाए 32 कर्मी
नगर निगम की ओर से घर-घर जाकर संपत्ति कर आईडी को चेक करने के लिए 32 कर्मचारी लगा दिए गए हैं। यह कर्मचारी घर पर आकर आईडी को चेक करेंगे, जिससे कि आईडी में गलती को ठीक किया जा सके। वहीं, पहले किए गए सर्वे में आईडी में कई गलतियां हैं। अब इन गलतियों को सर्वे कर ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें