फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ड्यूटी जा रहे सुरक्षा गार्ड की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला–नारायणगढ़ मार्ग पर हंडेसरा के निकट टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला/लालड़ू। अंबाला–नारायणगढ़ मार्ग पर हंडेसरा के निकट सड़क हादसे में 21 वर्षीय अमरजीत सिंह निवासी जटवाड़ अंबाला की मौत हो गई। तेज रफ्तार टिप्पर ने उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अमरजीत हंडेसरा के पास स्थित स्वराज कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत था। वह रोज की तरह सुबह करीब सवा पांच बजे अपने गांव जटवाड़ से मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए निकला था। इसी दौरान उसके पिता नरेंद्र सिंह भी अपनी मोटरसाइकिल पर पीछे-पीछे जा रहे थे। जैसे ही दोनों प्रगति पेपर मिल के समीप पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार आ रहे टिप्पर ने अमरजीत की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही अमरजीत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पिता नरेंद्र सिंह ने बताया कि बेटे को राहगीरों की मदद से अंबाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही अमरजीत ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के पिता नरेंद्र के बयान के आधार पर टिप्पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अमरजीत अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। परिवार में दो भाई-बहन थे, जिनमें अमरजीत सबसे छोटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें