फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एयरपोर्ट पर पहुंचे सुरक्षा के उपकरण, जल्द होंगे स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। घरेलू हवाई अड्डा अंबाला छावनी जल्द ही आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हो जाएगा। सभी सुरक्षा उपकरण एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

इनका उपयोग यात्रियों, सामान और हवाई अड्डे की सुविधाओं से संबंधित सुरक्षा के लिए किया जाएगा। इनमें मेटल डिटेक्टर, एक्स-रे मशीन, पूरे शरीर की स्कैनर मशीन, विस्फोटक जांच करने वाला डिटेक्टर शामिल हैं।
ये सभी उपकरण देश की नामी कंपनियों द्वारा निर्मित किए गए हैं जोकि पहले भी एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्थाएं प्रदान कर रही हैं। इसमें मेटल डिटेक्टर की मदद से धातु की वस्तुओं का पता लगाया जा सकेगा, इसमें हथियार या अन्य धातु के उपकरणों की जांच हो सकेगी। इसी प्रकार एक्स-रे मशीन से यात्रियों के सामान की जांच होगी। वहीं पूरे शरीर की जांच के लिए मुख्य गेट पर लगाए जाने वाले स्कैनर सुरक्षा की प्रमुख कड़ी होगा। इसके अलावा विस्फोटक पदार्थों का पता भी विशेष उपकरण से लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

इन सभी उपकरणों की निगरानी एयरपोर्ट में मौजूद सुरक्षा गार्डाें पर होगी जोकि यात्रियों और सामान की निगरानी करेंगे। सुरक्षा जांच के बाद यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। यह प्रक्रिया यात्रियों के हवाई अड्डे में प्रवेश करने से पहले की जाएगी। जबकि एयरपोर्ट पर किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए भी विशेष नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशिक्षित स्टॉफ को यहां तैनात कर दिया गया है।
एयरपोर्ट प्रबंधन करेगी निरीक्षण
सुरक्षा उपकरण फिट होने के बाद भारतीय विमानपतन प्राधिकरण के अधिकारी एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान सुरक्षा उपकरणों को चलाकर देखा जाएगा कि वो बिल्कुल सही स्थिति में हैं या नहीं। इसके बाद ही एयरपोर्ट से हवाई जहाज के संचालन की अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग भी घरेलू एयरपोर्ट को प्रबंधन के सुपुर्द करने की तैयारी शुरु कर देगा।
चार उड़ानों को मिली स्वीकृति
अंबाला के घरेलू एयरपोर्ट से चार स्थानों के लिए उड़ान को स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें अंबाला से अयोध्या, जम्मू, श्रीनगर और लखनऊ रूट को फाइनल किया गया है। अब इन रूटों पर विमान सेवा प्रदाता कंपनी को लाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। यह काम प्रदेश का नागरिक उड्डयन विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जरिये किया जा रहा है।
घरेलू एयरपोर्ट 20 एकड़ में तैयार
अंबाला छावनी में एयरफोर्स स्टेशन के पास लगती डेयरी फार्म की 20 एकड़ जमीन पर घरेलू एयरपोर्ट तैयार किया गया है। यह जमीन रक्षा मंत्रालय से नागरिक उड्डयन विभाग के नाम स्थानांतरित की गई है। प्रदेश सरकार की तरफ से इसके 133 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार ने रक्षा मंत्रालय को जारी किए थे। वहीं एयरपोर्ट पर सिविल वर्क के लिए 16 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की गई है और इससे जुड़े सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं। वहीं सौंदर्यीकरण को लेकर कुछ काम चल रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
घरेलू एयरपोर्ट पर सभी जरूरी सुरक्षा उपकरण पहुंच गए हैं जोकि विशेषज्ञों की टीम द्वारा लगाए जाएंगे। इसके बाद भारतीय विमानपतन प्राधिकरण के अधिकारी एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे ताकि उड़ान को लेकर प्रक्रिया आरंभ हो सके।
रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें