अंबाला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की और से एक और जहां छावनी के सेक्टर 32,33 और 34 में पार्क का सुंदरीकरण करवाया जा रहा है। सड़क बनवाई जा रही है, लाइट लगवाई जा रही है। वहीं दूसरी और सेक्टरों में खाली प्लाटों में पांच से सात फीट तक झाड़ियां उगी हुई हैं। सडकों के आधे हिस्से में दूर तक मिट्टी गिरी हुई है। जिसके कारण वाहन चालक फिसल रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इसके साथ ही आसियाना फ्लैट में सीवरेज ब्लॉक पड़े हैं नालियों का पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर आ रहा है। इन समस्याओं की और कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है।
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सामने सड़क पर गिरी मिट्टी
विक्की ने बताया कि घसीटपुर स्थित सेक्टर 32 में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सामने एक के बड़े हिस्से में दूर तक मिट्टी गिरी हुई है। कई दिन हो गए है। इस मिट्टी को सड़क पर गिरे हुए इसके कारण बार दो पहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं वह भी गिरने से बच गए, जबकि प्रशासन की और से कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
खाली प्लाटों में उग रही झाड़ियां
अंबाला छावनी के सेक्टर 32 निवासी अमरनाथ ने बताया कि यहां पर अधिकतर सेक्टरों में जगह जगह झाड़ियां उग रही हैं। रात के समय कई बार इन झाड़ियों से सांप निकलकर सड़क के बीच में आ जाते हैं। कई बार आसपास के लोग ही इन झाडिय़ों में आग लगा देते हैं।
सड़कों पर जमा हो रहा पानी
सेक्टर 33 निवासी सोमवीर ने बताया कि हुडा विभाग की ओर से दिए गए आसियाना फ्लेट में सड़कों का बुरा हाल है सीवरेज ब्लॉक हो रहे हैं जिसके कारण पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर जमा है।
हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है समस्याओं को लेकर लिखित में कोई शिकायत आती है तो उन समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।
- दर्शन कुमार, स्टेट ऑफिसर एवं एसडीएम अंबाला सिटी
अंबाला छावनी के घसीटपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सामने सड़क पर पड़ी मिट्टी। संवाद