फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेक्टर आठ पार्ट-1 का पार्क रोशनी से होगा जगमग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से पार्क में लगाए जांएगे 40 डेकोरेटिव पोल व फैंसी लाइटें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम ने सेक्टर आठ पार्ट-1 के पार्क को रात के समय भी सुरक्षित और आकर्षक बनाने की दिशा में कदम उठाया है। पार्क में रोशनी की बेहतर व्यवस्था के लिए निगम की ओर से 40 डेकोरेटिव पोल और फैंसी लाइटें लगाने की योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना पर करीब साढ़े सात लाख रुपये की लागत आएगी। इसे लेकर निगम की ओर से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
यह निर्णय वार्ड आठ के अंतर्गत आने वाले सेक्टरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। लोगों का कहना था कि पर्याप्त रोशनी न होने के कारण शाम ढलने के बाद पार्क में घूमना असुरक्षित महसूस होता था। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए। अब नई लाइटिंग व्यवस्था के बाद पार्क में अंधेरा नहीं रहेगा और लोग देर रात तक सैर कर सकेंगे।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के अनुसार पार्क में लगाए जाने वाले डेकोरेटिव पोल आधुनिक डिजाइन के होंगे, जिन पर ऊर्जा की बचत करने वाली फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे न केवल पार्क की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि बिजली की खपत भी नियंत्रित रहेगी। लाइटों की ऊंचाई और स्थान का चयन इस तरह किया जाएगा कि पूरे पार्क क्षेत्र में समान रूप से रोशनी फैले और कोई कोना अंधेरे में न रहे। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि बेहतर रोशनी से पार्क में असामाजिक तत्वों पर भी अंकुश लगेगा और सुरक्षा का माहौल बनेगा। साथ ही, सुबह-शाम टहलने आने वालों के साथ-साथ योग और अन्य गतिविधियों के लिए भी पार्क का उपयोग बढ़ेगा।
विज्ञापन

समय पर पूरा होगा काम
निगम एक्सईएन ओपी करदम का कहना है कि कि जल्द कार्य शुरू कर निर्धारित समय में इसे पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना के पूरा होते ही सेक्टर आठ पार्ट-1 का पार्क रात के समय भी रोशनी से जगमगाता नजर आएगा और सेक्टरवासियों को एक सुरक्षित व सुंदर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें