अंबाला। अंबाला की सड़कों पर दौड़ रहीं रोडवेज की गुलाबी बसों की सीटें फटी हुई है। इन फटी हुई सीटों पर बैठकर यात्री यात्रा करने को मजबूर हैं। यह गुलाबी बसें अंबाला में ही लोकल रूटों पर संचालन करती हैं। इन बसों में फट रही सीटों की और कोई अधिकारी ध्यान नहीं देता। अंबाला डिपो के पास नौ गुलाबी बसें हैं। इन बसों को सबसे पहले महिला यात्रियों के लिए लगाया था।
इन बसों में केवल महिला यात्री और छात्राएं सफर करती थी। लेकिन कोराेना काल के बाद अधिकतर गुलाबी बसें खाली ही संचालन करती थी। इसके बाद से इन बसों में पुरुष भी बैठने लगे थे। तब से इन गुलाबी बसों में महिला और पुरुष दोनों ही यात्रा करते आ रहे हैं। मौजूदा समय में अंबाला डिपो के अधिकारी इन गुलाबी बसों को लोकल रूट पर चला रहे हैं।
इन रूटों पर दौड़ रही गुलाबी बसें
जिसमें अंबाला सिटी से कलरहेड़ी, अंबाला सिटी से बोह बब्याल, अंबाला सिटी से नगला, अंबाला सिटी से नन्हेडा, कोट कछुआ, अंबाला सिटी से अंबाला कैंट, अंबाला कैंट से कोर्ट, अंबाला सिटी से कैंट-महेश नगर होते हुए कोडवा जा रही है। इसी तरह से एक बस कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल में लगाया गया है। जो छात्राओं को स्कूल से घर तक छोड़ती है।
वर्जन
कुछ समय पहले ही कई बसों की सीटों को रिपेयर किया गया था, हो सकता है कुछ बसें रह गई हो। जल्द ही इन बसों की सीटों को रिपेयर करवा दिया जाएगा।
- महेंद्र शर्मा ,वर्कशाप मैनेजर, रोडवेज वर्कशाप, अंबाला डिपो।
अंबाला छावनी बस अड्डे पर खड़ी गुलाबी बस। संवाद