फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महेश नगर, खोजकीपुर और टांगरी में चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
अंबाला कैंट के महेश नगर में  मकान के बाहर पूछताछ करती हुई पुलिस की टीमें: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
- एसपी बोले- आदतन तस्करों पर पीआईटी एनडीपीएस के तहत होगी जेल व कुर्की की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नशामुक्त समाज के निर्माण व नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने सोमवार शाम को तलाशी अभियान चलाया। कैंट के महेश नगर, खोजकीपुर व टांगरी बांध से सटी कॉलोनियों के कई संवेदनशील इलाकों में नशा तस्करों के ठिकानों को खंगाला। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि अब केवल गिरफ्तारी नहीं बल्कि नशे की काली कमाई से खड़े किए गए साम्राज्य और बैंक खातों को भी ध्वस्त किया जाएगा। एंटी-नारकोटिक्स सेल व थाना महेश नगर पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। संदिग्ध मकानों और ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली गई।
विज्ञापन

एसपी अजीत सिंह शेखावत ने चेताया कि नशे का काला कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अंबाला पुलिस ने अब तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए एक त्रिस्तरीय भावी रणनीति तैयार की है।

अंबाला कैंट के महेश नगर में  मकान के बाहर पूछताछ करती हुई पुलिस की टीमें: पुलिस पीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें