फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एसडीएम की स्टेनो निलंबित, अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश

विज्ञापन
अंबाला छावनी के उपमंडल भवन ​स्थित डीआईसी कार्यालय में डीसी स्टाफ की ओर से लगाया गया ताला। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। छावनी स्थित लघु सचिवालय में सोमवार सुबह उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक कार्यालय का जायजा लेकर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर जब्त करा दिए।
निरीक्षण में उप मंडल कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागों के अधिकतर अधिकारी सुबह गैर हाजिर मिले। इन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
वहीं एसडीएम कार्यालय की स्टेनो रीना को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि स्टैनो के निलंबन का कारण प्रशासन ने स्पष्ट नहीं किया है। वहीं राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के न मिलने पर उनका वेतन रोक दिया गया है। सुबह 9:05 बजे उपायुक्त कैंट के उपमंडल कार्यालय पहुंच गए थे। उन्होंने सवा 9 बजे तक सभी का इंतजार किया।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारी को बोलकर उपमंडल कार्यालय के सभी गेट बंद करा दिए। वहीं विभिन्न कार्यालयों में निरीक्षण करना शुरू कर दिया। सबसे पहले वह एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। यहां एसडीएम नहीं मिले।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी शाखाओं में गए। यहां स्टैनो से किसी सामान के न मिलने पर जवाब तलब किया। जवाब न मिलने पर उन्हें नोटिस जारी कर निलंबित कर दिया। वहीं देरी से आए कई कर्मचारियों की उपमंडल कार्यालय के बाहर भीड़ लग गई। वह अलग-अलग प्रकार के तर्क देते दिखे।

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन स्थित डीआईसी कार्यालय में डीसी स्टाफ की ओर से लगाया गया ताला। संवाद

अंबाला छावनी के उपमंडल भवन स्थित डीआईसी कार्यालय में डीसी स्टाफ की ओर से लगाया गया ताला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें