फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को राहगीरों की ओर से शहर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुल्तान पुर का रहने वाला 19 वर्षीय पुषिंद्र ट्यूशन पढ़ने के लिए सेक्टर-9 में जा रहा था। मिक्सी चौक के पास एक निजी अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार चालक मौके से फरार हो गया।
वहीं, सूचना पाकर युवक के परिजन शहर सिविल अस्पताल में पहुंचे। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। युवक के शव को शवगृह में रखवाया गया है। मामले में बलदेव नगर थाना पुलिस जांच कर रही है। बलदेव नगर थाना प्रबंधक धर्मवीर ने बताया कि युवक के शव का मंगलवार को पोस्टमोर्टम करवाया जाएगा। परिजनों के बयान लेने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें