अंबाला। उत्तराखंड के रूद्रपुर में आयोजित हुई पहली सीबीएसई फेंसिंग चैंपियनशिप में अंबाला के पांच खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए है। इन खिलाड़ियों में परीसा व रवनूर कौर ने स्वर्ण व कनिष्का ने कांस्य, नितिका व रुद्र ने रजत पदक हासिल किए। सभी खिलाड़ी अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम की खेल नर्सरी के खिलाड़ी हैं।
यह प्रतियोगिता रुद्रपुर में 29 सितंबर से पांच अक्तूबर तक आयोजित हुई थी। अंबाला लौटने पर कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप ने फेंसिंग कोच विकास धानिया व खिलाड़ियों का स्वागत किया। विकास धानिया ने बताया कि अंबाला से कुल 15 खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इनमें वंशदीप, आशुतोष, तनवीर, मनविंद्र, हरनूर, मयंक, लविश, हरगुण, प्रभसीरत, जपनूर शामिल थी। हालांकि वह पदक से चूक गए। संवाद