फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

243 प्राइवेट स्कूलों में से 10 फीसदी ने भी जमा नहीं करवाई फार्म छह की हार्ड कॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन एडमिशन शुरू होते ही प्राइवेट स्कूल हर साल फीस बढ़ा देते हैं। इस साल भी जिले के नामी स्कूलों ने 10 फीसदी फीस में इजाफा कर दिया है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि जिले के करीब 243 निजी स्कूलों में से मात्र 21 ने ही जिला शिक्षा विभाग में फार्म छह की हार्डकॉपी जमा करवाई है।
विज्ञापन

बता दें कि फीस बढ़ाने के लिए फार्म छह ऑनलाइन भरकर पूरे खर्च का ब्योरा स्कूलों को देना होता है। इतना ही नहीं यह भी बताना होता है कि वह फीस किस एवज में बढ़ाना चाहते हैं। 31 मार्च तक ऑनलाइन फार्म छह भरकर इसकी हार्ड कॉपी जिला शिक्षा विभाग में जमा करवानी थी, लेकिन इस साल मात्र 21 स्कूलों ने ही फार्म छह भरे हैं। ऐसे में करीब 222 स्कूल फीस किसी भी हाल में नहीं बढ़ा सकते।
जिन स्कूलों ने भरे फार्म उन्हें भी अनुमति लेना जरूरी
फार्म छह भरने का मतलब यह नहीं है कि फीस बढ़ाने की अनुमति मिल गई। फार्म छह के बाद यदि विभाग स्कूल को लिखित रूप से फीस बढ़ाने की अनुमति देता है तो ही स्कूल फीस बढ़ा सकते हैं। जिले में पिछले दो साल में किसी भी स्कूल को लिखित रूप से विभाग ने फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन

एसो. बोली, लिखित अनुमति नहीं दी लेकिन आपत्ति भी तो नहीं जताई
वहीं, प्राइवेट स्कूल एसो. ने साफ किया है कि फार्म छह भरने के बाद बेशक विभाग ने फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी, लेकिन आज तक आपत्ति भी तो नहीं जताई। इतना ही नहीं प्राइवेट स्कूल एसो. ने अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि हमारी जिम्मेदारी फार्म छह भरने की है, जोकि हम हर साल भर रहे हैं आगे का काम विभाग का होता है।
इन 21 स्कूलों ने जमा करवाई है हार्ड कॉपी
एसए जैन विजय वल्लभ स्कूल अंबाला शहर, मुरलीधर डीएवी स्कूल अंबाला शहर, पीकेआर जैन गर्ल्स स्कूल अंबाला शहर, माइंड ट्री अंबाला शहर सेक्टर-1, सेसिल कान्वेंट अंबाला शहर, गीतानंद पब्लिक मिडल स्कूल अंबाला शहर, जैन गर्ल्स स्कूल अंबाला छावनी, भारतीय पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी, मेजर आरएन कपूर अंबाला छावनी, डीएवी सीसे स्कूल अंबाला छावनी, बीपीएस जैन अंबाला छावनी, दर्शन एकेडमी अंबाला छावनी, सेसिल कान्वेंट स्कूल अंबाला छावनी, माइंड ट्री स्कूल पंजोखरा साहिब, एमएम इंटरनेशनल मुलाना, एसडी विद्या अंबाला छावनी, ब्लू बेल नारायणगढ़, एंजल पब्लिक स्कूल विजय नगर, तनेजा पब्लिक स्कूल तेपला साहा और पैरा माउंड कान्वेंट स्कूल अकबरपुर।
जिले में ज्यादातर स्कूलों ने फार्म छह ऑनलाइन भर दिए हैं। बिना फार्म छह भरे कोई भी स्कूल फीस नहीं बढ़ता। जहां तक विभाग की अनुमति की बात है तो विभाग ने इस पर कभी आपत्ति भी तो नहीं जताई। हमने फार्म छह भरकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है बाकी काम विभाग का है वह उसे पूरा करें।
- सौरभ कपूर, प्रधान, इंटीग्रेटिड प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसायटी।
ऑनलाइन कितने स्कूलों ने फार्म छह भरा है वह तो शिक्षा निदेशालय से ही जानकारी मिल पाएगी। जहां तक फीस वृद्धि की बात है तो अनुमति मिलने के बाद ही स्कूल फीस बढ़ा सकते हैं। विभाग से ही अनुमति मिलती है वही बता सकते हैं कितने को अनुमति मिली।
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें