फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जमीन प्रकरण : जांच में खुलासा, आईडी नहीं, क्षेत्र बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मेयर सैलजा सचदेवा ने बुधवार को दोपहर को नगर निगम की भवन शाखा का निरीक्षण किया। यहीं पर निगम की संयुक्त आयुक्त से एसए जैन स्कूल के 6600 गज जमीन से जुड़े विवाद की चल रही जांच के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन

निगम संयुक्त आयुक्त अदिति ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायत में तीन निगम कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस दिए थे। उनके जवाब आ गए हैं। जिन प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायत आई है। उन आईडी में शपथ-पत्र, बांड और रजिस्ट्री भी लगी है। यह कागज तो पूरे लगे हैं, लेकिन उन कागज को भी चेक किया जा रहा है, हालांकि प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आईडी नहीं बदली गई, बल्कि एरिया बदला गया है। यह किसकी आईडी से हुआ, यह चेक किया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है नियमों का उल्लंघन हुआ है। संयुक्त आयुक्त ने मेयर को बताया कि वह अपनी जांच आयुक्त को सौंपेंगी। आयुक्त ही एक्शन लेंगे।


यह जमीन से जुड़ा है प्रकरण
एसए जैन स्कूल की 6600 गज जमीन की नियमों को ताक पर रखकर बिक्री करने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में दो शिकायतें नगर निगम मेयर से भी की गई हैं। जिसमें संपत्ति आईडी बनाने पर सवाल उठाया है। इसी की मेयर जांच करा रही हैं।
विज्ञापन



मेयर ने बिल्डिंग ब्रांच में अधिकारियों से इन सवालों के मांगे जवाब



- एक जनवरी 2025 से लेकर अभी तक कितने रिहायशी एवं वाणिज्यिक नक्शे पास किए गए हैं। प्रत्येक नक्शे का आवेदन संख्या, स्वीकृति तिथि, स्थान, स्वीकृत क्षेत्रफल, प्रयोजन रिहायशी, वाणिज्यिक एवं स्वीकृत शुल्क सहित विवरण उपलब्ध करवाया जाए।



-कितने अवैध अनअथॉराइज्ड निर्माण हुए हैं। उन पर नगर निगम की ओर से क्या कार्रवाई की गई। कितने निर्माण पर विधिक नोटिस जारी किए गए। कितनों पर जुर्माना लगाया गया। कितने अवैध निर्माण को तोड़ा गया। कितनों को सील किया गया।



- किन-किन भवन में बिना नक्शा पास करवाए निर्माण कार्य चल रहा है। उसका क्षेत्रवार विवरण प्रदान करें। कितनी शिकायतें आम नागरिकों की ओर से अनधिकृत निर्माण को लेकर दर्ज करवाई गई और उन पर क्या कार्रवाई हुई।



- नगर निगम की कुल कितनी जमीन है। कितनी पर कोर्ट केस लंबित है। कितनी पर कब्जा है। कितनी जमीन नगर निगम की ओर से उपयोग की गई है। कितनी जमीन ठेके पर दी जाती है। कितना उससे राजस्व एकत्रित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें