फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूल-कॉलेज समाचार

Sun, 19 Oct 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के डीएवी स्कूल में दिवाली पर्व को लेकर खुशी जाहिर करते बच्चे व स्टाफ सदस्य। प्रवक्त
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई दिवाली
विज्ञापन

अंबाला सिटी। डीएवी पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिवाली की खुशियों एवं उत्साह को नन्हे-मुन्नों ने अपने भजनों एवं नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया। विद्यालय के नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्ष तक के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कक्षा नर्सरी से यू के जी तक के बच्चों ने रंग- बिरंगी मोमबत्तियां सजाईं। संवाद
वृद्धाश्रम में वितरित की मिठाई
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में यूथ रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से दिवाली के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जीवनधारा रेड क्रॉस वृद्धाश्रम में हुआ। छात्राओं ने नृत्य, गायन और कविता गायन द्वारा सबका मनोरंजन किया और उनमें फलों, मिठाई, दिये एवं मोमबत्तियों का वितरण भी किया। कार्यक्रम का संयोजन यूथ रेड क्रॉस काउंसलर प्रोफेसर पूनम रानी ने किया। संवाद
विज्ञापन

क्रियात्मक गतिविधियों का किया आयोजन
अंबाला। जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली के उपलक्ष्य में क्रियात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों में नर्सरी से पांचवीं, छठी से आठवीं तथा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी हस्तकला के माध्यम एवं व्यर्थ पदार्थों से रंगोली, दिये, कलश, कैंडल आदि बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रधानाचार्या उमा मलिक ने सभी को दीपावली के पावन पर्व की बधाई दी। संवाद
दीपोत्सव की रंगत में नहाया विद्यालय परिसर

अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में दीपों का त्योहार दीपावली मनाया गया। विद्यालय परिसर में रचनात्मकता, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के संग यह पर्व विद्यार्थियों ने मनाया। इस अवसर पर विविध कलात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, इनमें विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। माध्यमिक वर्ग (कक्षा छठी से आठवीं ) के विद्यार्थियों के लिए ‘दीया निर्माण’ आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने पारंपरिक कला में नवीनता का समावेश करते हुए सुंदर नमूने तैयार किए। उच्च माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता, प्राथमिक वर्ग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी थाली सज्जा व रंगोली बनाओ और दीया सजाना प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा, उप प्राचार्य मनीष सेमवाल तथा मुख्याध्यापक अनिल कुमार ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। संवाद
हरित दिवाली उत्सव का भव्य आयोजन


अंबाला। नंदलाल गीता विद्या मंदिर तेपला में शनिवार को हरित दिवाली उत्सव मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को विद्यार्थियों ने दीपों, रंगोलियों, पुष्पों और हरियाली से सजाया। दीपों की मनमोहक छटा और बच्चों की रचनात्मकता से विद्यालय परिसर आलोकित हो उठा। चारों ओर उल्लास और पावनता का वातावरण व्याप्त था। विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि दिवाली केवल दीपों का त्योहार नहीं बल्कि यह हमारे जीवन में ज्ञान, सत्य और सद्भाव के प्रकाश का प्रतीक है।
विज्ञापन

अंबाला सिटी के डीएवी स्कूल में दिवाली पर्व को लेकर खुशी जाहिर करते बच्चे व स्टाफ सदस्य। प्रवक्त

अंबाला सिटी के डीएवी स्कूल में दिवाली पर्व को लेकर खुशी जाहिर करते बच्चे व स्टाफ सदस्य। प्रवक्त

अंबाला सिटी के डीएवी स्कूल में दिवाली पर्व को लेकर खुशी जाहिर करते बच्चे व स्टाफ सदस्य। प्रवक्त

अंबाला सिटी के डीएवी स्कूल में दिवाली पर्व को लेकर खुशी जाहिर करते बच्चे व स्टाफ सदस्य। प्रवक्त

अंबाला सिटी के डीएवी स्कूल में दिवाली पर्व को लेकर खुशी जाहिर करते बच्चे व स्टाफ सदस्य। प्रवक्त

अंबाला सिटी के डीएवी स्कूल में दिवाली पर्व को लेकर खुशी जाहिर करते बच्चे व स्टाफ सदस्य। प्रवक्त

अंबाला सिटी के डीएवी स्कूल में दिवाली पर्व को लेकर खुशी जाहिर करते बच्चे व स्टाफ सदस्य। प्रवक्त

अंबाला सिटी के डीएवी स्कूल में दिवाली पर्व को लेकर खुशी जाहिर करते बच्चे व स्टाफ सदस्य। प्रवक्त

अंबाला सिटी के डीएवी स्कूल में दिवाली पर्व को लेकर खुशी जाहिर करते बच्चे व स्टाफ सदस्य। प्रवक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें