फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कल अंबाला आएंगे सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक हजार तरुण स्वयंसेवकों को करेंगे प्रेरित, पुलिस लाइन मैदान में होगा पहला प्रमुख कार्यक्रम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 27-28 फरवरी को हरियाणा के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे अंबाला और कुरुक्षेत्र में आयोजित दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम की जानकारी संघ के हरियाणा प्रचार प्रमुख राजेश कुमार ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का अंबाला में पहला कार्यक्रम 27 फरवरी को होगा।

अंबाला शहर के पुलिस लाइन मैदान में शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। यहां एकत्रीकरण में वे करीब 1000 तरुण स्वयंसेवकों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक शक्तिप्रदर्शन भी करेंगे। इसके लिए अंबाला कैंट और सिटी की शाखाओं से स्वयंसेवकों को बुलाया गया है। कार्यक्रम में सिर्फ निमंत्रित स्वयंसेवकों को ही जाने की अनुमति रहेगी। इस दौरान सह जिला संघचालक ओंकार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




40 स्वयंसेवक संभालेंगे कार्यक्रम की व्यवस्था



दो घंटे के कार्यक्रम में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अपेक्षित स्वयंसेवकों एवं व्यवस्था में लगे अन्य 40 स्वयंसेवकों भाग लेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सायं साढ़े पांच बजे ध्वजारोहण से होगी। इसके बाद प्रार्थना, शारीरिक प्रदर्शन, सामूहिक गीत, परिचय, अमृत वचन, एकल गीत तथा उद्बोधन का क्रम रहेगा। कार्यक्रम के समापन के बाद सरसंघचालक कुरुक्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम खत्म होते ही सरसंघचालक कुरुक्षेत्र प्रस्थान करेंगे। अंबाला के जिला संघचालक प्रदीप खेड़ा बताते हैं कि अंबाला की धरती पर पांच सरसंघचालक आ चुके हैं। इनमें आरएसएस के संस्थापक डॉ केशव बलराम हेड़गेवार, श्री गुरुजी, राजेंद्र सिंह रज्जूभइया, केएस सुदर्शन शामिल हैं। वर्ष 2017-18 में साहा के तेपला में आयोजित द्वितीय संघ शिक्षा वर्ग में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत भी शामिल हुए थे। प्रवास के दूसरे दिन 28 फरवरी को डॉ. मोहन भागवत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित गोष्ठी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें