अंबाला छावनी के शास्त्री कॉलोनी आवास पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात करते समर्थक। प्रवक्त
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने उनके आवास पर समर्थकों का तांता लगा रहा। डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा सहित कई दिग्गजों ने मुलाकात की। डिप्टी स्पीकर व जींद से विधायक डाॅ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शायराना अंदाज में मंत्री अनिल विज का हालचाल जानते हुए गुनगुनाया- तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती नजारे हम क्या देखें, तुमसे मिलके भी प्यास नहीं बुझती नजारे हम क्या देखें। उन्होंने मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इससे पहले राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, सफीदो से विधायक राम कुमार गौतम, हरियाणा क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी के चेयरपर्सन व रिटायर्ड आईएएस राजीव अरोड़ा, समालखा के पूर्व विधायक व राष्ट्रीय लोक दल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र मछरौली सहित प्रदेश के अन्य नेताओं ने उनका हाल जाना। विज गुनगुनाते हुए बोले तुम्हारी दुआओं से ही मैं जिंदा हूं। संवाद