फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सरबजोत ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में झटका स्वर्ण

Fri, 07 Jun 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाले गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज सरबजोत सिंह ने फिर एक कीर्तिमान बनाया है। धीन गांव के सरबजोत ने जर्मनी के म्यूनिख में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया है। प्रतियोगिता के फाइनल में शामिल विभिन्न देशों के आठ प्रतिभागियों में से सरबजोत ने 242.7 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सरबजोत सिंह ने स्वर्ण मेडल चीन के बू शुआई हांग को 0.2 अंक से हराकर जीता है।

सरबजोत के कोच अभिषेक राणा ने बताया कि सरबजोत का लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल लाना है। इसके लिए सरबजोत दिन में सात घंटे अभ्यास कर रहा है। सरबजोत सिंह ने 24 अक्तूबर 2023 को कोरिया में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2023 में पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीत कर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए शूटिंग में पहला ओलंपिक कोटा हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरबजोत सिंह ने 2017 से शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया। सरबजोत सिंह अभी तक अलग अलग प्रतियोगिताओं में 9 गोल्ड सहित 27 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदकों पर निशाना लगा चुका है। सरबजोत ने अब तक तीन जूनियर विश्वकप, तीन सीनियर विश्वकप , तीन राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल कर देश सहित अपने गांव का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें