गांव तलहेड़ी रांगडान में व्यक्ति पर ईंटों से हमला कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दिलबाग सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अगस्त को रात करीब 10 बजे मेरे पिता माई चंद गांव में गोगा माड़ी से माथा टेक कर घर की तरफ आ रहे थे। गली में मेरे पिता को विजय, संजय, बंटी, रिंकू ने डंडे व राड से जमकर पीटा। शोर सुनकर मैं भी मौका पर चला गया। चारों ने मुझे भी पीटना शुरू कर दिया। फिर मेरी भाभी नेहा पत्नी दीदार सिंह भी मौका पर आ गई। रामलाल ने मेरे सिर में डंडा मारा। इसके बाद गांव वालों से हमें छुड़वाया। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे दोबारा से मेरे साथ गाली गलौज करर्के इंटों के साथ हमला किया।