अंबाला सिटी। सिटी के एक इलाके से नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना पर सनातन टास्क फोर्स के सदस्य शनिवार को बलदेव नगर चौकी पहुंचे। टीम ने चौकी के बाहर रोष जताते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। टास्क फोर्स के प्रधान देवी राम ने कहा कि घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और पुलिस से आग्रह किया गया है कि लापता नाबालिग को जल्द से जल्द तलाश किया जाए। थाना बलदेव नगर प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं पर निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर टकराई एक्टिवा, चालक की मौत
अंबाला। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित जंडली के पास एक तेजरफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर एक्टिवा टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक्टिवा चालक बरनाला निवासी जगजीत सिंह(41) की मौत हो गई। मृतक पांच भाई बहन है। पडाव थाना पुलिस को दी तहरीर में पंजोखरा के बरनाला गांव निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि सबसे छोटा भाई जगजीत सिंह शादीशुदा था। वह दोनों सिटी मोटर मार्केट में ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। 10 अक्तूबर को वह अपनी दुकान बंद करके अंबाला कैंट किसी से पैसे लेने के लिए जा रहे थे। भाई जगजीत अगल एक्टिवा पर सवार होकर आगे-आगे चल रहा था। जैसे ही वह जग्गी सिटी सेंटर के आगे अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित जंडली के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, इतने में अनियंत्रित भाई ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।