फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेनों का उरुली स्टेशन पर होगा ठहराव

विज्ञापन
ट्रेन नंबर 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस। रेलवे
विज्ञापन
अंबाला। मकर संक्रांति उत्सव के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। उत्तर रेलवे मुख्यालय से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, सेंट्रल रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले श्री प्रयागधाम (उरुली) स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है। इस बदलाव का सीधा असर चंडीगढ़, दिल्ली और यशवंतपुर (बेंगलुरु) के बीच चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे ने इन ट्रेनों को उरुली स्टेशन पर एक मिनट का विशेष ठहराव देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 22685 यशवंतपुर-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस उरुली स्टेशन पर सुबह 9:30 बजे आएगी और एक मिनट के ठहराव के बाद सुबह 09:31 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 4 और 7 जून उरुली स्टेशन पर रुकेगी। इसी प्रकार 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस उरुली स्टेशन पर सुबह 10:22 बजे पहुंचकर 10:23 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 31 मई तक इस अस्थायी ठहराव पर रुकेगी।

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि इस अस्थायी ठहराव की जानकारी यात्रियों तक समय रहते पहुंचाई जाए। इसके लिए स्टेशन के नोटिस बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है ताकि त्योहार के सीजन में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें