फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी हटाने को बोला तो कर दिया हमला, दुकानदारों ने लगाया जाम

Wed, 22 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
द‌लित की ‌प‌िटाई
विज्ञापन
शहजादपुर के अग्रसेन चौक के पास एक दुकान के आगे से रेहड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान रेहड़ी वालों ने तेजधार हथियार से दुकानदार पर हमला कर दिया। इससे गुस्साए दुकानदारों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसएचओ के आश्वासन पर दुकानदारों ने जाम खोला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहजादपुर के अग्रसेन चौक पर एक दुकानदार ने अपनी दुकान के सामने खड़ी रेहड़ी को हटाने को कहा। इसी पर रेहड़ी वाले ने अपने अन्य रेहड़ी वालों को बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसी बीच अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान रेहड़ी संचालक ने कथित रूप से तेजधार से दुकानदार पर हमला कर दिया। अन्य लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया, जबकि हमलावर रेहड़ी संचालक फरार हो गया। इस पर गुस्साए दुकानदारों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसएचओ राजीव कुमार पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। एसएचओ के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने करीब आधे घंटे के बाद जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें