अंबाला सिटी। पुराने हिसार रोड पर रविवार सुबह दुर्गा नगर के पास एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक के चालक ने सैर कर रहे नगर निगम के सफाई कर्मचारी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पीड़ित कर्मचारी सड़क के बीच गिर गया और उसके सिर व छाती पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
नसीरपुर निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता शीशपाल (28) के साथ सुबह करीब 5:30 बजे सैर पर निकले थे। जब वे वर्मा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनके पिता को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर भीड़ जुटती देख चालक वाहन लेकर भाग निकला। परिजन घायल शीशपाल को तुरंत नागरिक अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, फिलहाल शीशपाल बेहोशी की हालत में उपचाराधीन हैं। संवाद