फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रेमी सचिन ने कुबूली हत्या की वारदात, पुलिस ने तथ्य जुटाने के लिए चार दिन का लिया रिमांड

Mon, 27 Oct 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
हत्या का अरोपी प्रेमी सचिन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुलाना। धीन गांव की नाबालिग माही के मामले में आरोपी सोहाना निवासी सचिन ने हत्या की बात कुबूल कर ली है। आरोपी सचिन ने माही को प्यार के जाल में फंसाया था। माही सचिन दोसड़का में किराये के मकान पर रह रहे थे, जहां किसी विवाद के चलते सचिन ने डेढ़ वर्ष पहले माही की हत्या की और शव को यमुनानगर की एक नहर में फेंक दिया। हालांकि हत्या करने का तरीका, हथियार और शव की बरामदगी का खुलासा होना फिलहाल बाकी है। इन्ही बातों का पता लगाने के लिए मुलाना पुलिस ने रविवार को सचिन को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि माही की हत्या को किस तरह से अंजाम दिया गया और इसके पीछे क्या कारण थे। आरोपी सचिन ने मुलाना पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया है। मामले में आरोपी सचिन के साथ कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की आंशका जताई जा रही है। मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि आरोपी सचिन ने नाबालिग की हत्या कबूल ली है। आरोपी को न्यायालय से 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से हत्या के कारण और हत्या के तरीके सहित अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन






सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में लगाएंगे याचिका

दूसरी तरफ माही के परिजनों की तरफ से अधिवक्ता अंजू शर्मा ने बताया कि परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है, ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने बताया कि परिजनों की मांग पर सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट से अनुमति ली जाएगी। इस मामले में पुलिस की जांच पर परिवार को संतोष नहीं है। इस कारण से परिवार सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें