फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 22 दिन से पंजाब और अंबाला के ग्रामीण मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 22 दिन से अंबाला डिपो की बसें पंजाब और अंबाला के ग्रामीण क्षेत्रों केसरी, मालवा, फडौली, पंजैल, सबका, बराड़ा, साबापुर, रछेड़ी में नहीं जा रही है। इस कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अंबाला डिपो की बसों के पंजाब मार्ग पर नहीं चलने के कारण यह बसें पटियाला, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर भी नहीं जा रही है। ऐसे में पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की बसों ने पंजाब के लिए अपनी बस सेवा शुरू कर दी है। यह बसें अंबाला से लुधियाना और पटियाला जाने के लिए ग्रामीण मार्ग का इस्तेमाल कर रही हैं, और यात्रियों को उनके गंतव्य की और पहुंचा रही है।
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा अंबाला शंभू सीमा और शाहबाद मारकंडा पुल पर बेरिकेडिंग कर दी थी। जिसके कारण किसान 13 फरवरी से शंभू सीमा पर बैठे गए। यह देख अंबाला डिपो ने 10 फरवरी से अपनी पंजाब की और जाने वाली बसों की सेवा बंद कर दी ओर आज तक चालू नहीं की।
विज्ञापन

इसके चलते अंबाला से चंडीगढ़ रूट भी बंद कर दिया। जिसके कारण चंडीगढ़ जाने वाले कुछ वाहन चालक अंबाला छावनी से डिफेंस कॉलोनी, हंडेसरा नारायणगढ़ रोड, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ पहुंच रहे है। इसी तरह से अधिकतर वाहन चालक अंबाला छावनी से साहा, शहजादपुर, रायपुररानी, पंचकूला होते चंडीगढ़ के रास्तों का इस्तेमाल कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें