फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ग्रामीण क्षेत्रों ने सर्वाधिक वोट ने सजाया जीत का सेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कांग्रेस और भाजपा के कड़े मुकाबले में कांग्रेस की जीत हुई। सुबह से ही कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी ने अपनी बढ़त बनाई। वरुण चौधरी की बढ़त को भाजपा की बंतो कटारिया शाम तक भी तोड़ नहीं पाई। आखिर में कांग्रेस ने अंबाला लोकसभा सीट पर कब्जा कर लिया।
वरुण चौधरी की जीत में शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण वोटरों का अहम रोल रहा। वरुण चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और परिवहन मंत्री असीम गोयल के विधानसभा क्षेत्रों में भी सेंधमारी कर दी। नारायणगढ़ और अंबाला शहर विधानसभा से वरुण चौधरी को बढ़त मिली। वरुण चौधरी को नारायणगढ़, अंबाला सिटी, मुलाना, साढ़ौरा, जगाधरी विधानसभा में बढ़त मिली और कालका, पंचकूला, अंबाला कैंट, यमुनानगर विधानसभा में वह भाजपा की बंतो कटारिया से पीछे रहे।
विज्ञापन

इसी तरह भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को कालका, पंचकुला, अंबाला कैंट, यमुनानगर विधानसभा से बढ़त मिली। बंतो नारायणगढ़, अंबाला सिटी, मुलाना, साढ़ौरा, जगाधरी विधानसभा में वरुण से पीछे रही। वरुण चौधरी ने ग्रामीण और बंतो कटारिया ने शहरी क्षेत्र में अपना दबदबा दिखाया, लेकिन वरुण जीत करने में कामयाब रहे। वरुण चौधरी ने यमुनानगर और अंबाला जिले में अपनी ताकत दिखाई।
वरुण को साढौरा और बंतो को यमुनानगर से मिले ज्यादा वोट
अंबाला लोकसभा सीट में तीन जिले अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल है। इन तीनों जिलों में कुल नौ विधानसभा अंबाला लोकसभा सीट में आती हैं। कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी को सबसे ज्यादा वोट साढौरा विधानसभा से 98,531 मिले और सबसे कम पंचकूला विधानसभा से वोट मिले। इसी तरह भाजपा की बंतो कटारिया को यमुनानगर विधानसभा से सबसे ज्यादा 86,523 वोट मिले और सबसे कम मुख्यमंत्री नायब सिंह के क्षेत्र नारायणगढ़ से 52,441 वोट मिले।
विज्ञापन

जानिए...किस विधानसभा से किसे मिली बढ़त
विधानसभा भाजपा बंतो कटारिया कांग्रेस वरुण चौधरी
कालका 69257 58412
पंचकूला 79172 56251
नारायणगढ़ 52441 73347
अंबाला छावनी 61177 58200
अंबाला सिटी 73099 78798
मुलाना 58652 86770
साढ़ौरा 58476 98531
जगाधरी 74989 90435
यमुनानगर 86523 61848
बसपा को यहां से मिले ज्यादा वोट
बसपा के प्रत्याशी पवन रंधावा भी 23,535 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें सबसे ज्यादा वोट मुलाना विधानसभा से 5596 और साढ़ौरा विधानसभा से 4426 वोट मिले। इसके साथ ही कालका से 1340, पंचकुला से 1512, अंबाला कैंट से 1311, अंबाला सिटी से 1780, नारायणगढ़ से 3690, जगाधरी से 2212, यमुनानगर से 1668 वोट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें