सीएमओ कार्यालय में टूटी दीवारें। संवाद
अंबाला सिटी। लोगों को सुविधाएं पहुंचाने वाले सरकारी विभाग खुद कंडम भवनों में संचालित हो रहे हैं। इन कार्यालयों में हर दिन काम करने पर कर्मचारियों को डर का अहसास होता है मगर वे भी मजबूर हैं।
कई कार्यालयों के भवन ऐसे हैं जिन्हें कई वर्षों पहले कंडम घोषित करने के बाद भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
ऐसे में यहां पर कार्य करने वाले सैकड़ों कर्मचारी जान जोखिम में डाल रहे हैं। कर्मचारियों को यही डर रहता है कि कहीं भवन का मलबा उनके ऊपर न गिर जाए।
विभागों की निदेशालय से कई बार पत्राचार करने के बाद भी प्रदेश स्तर से कोई कार्यवाही नहीं होती, कई विभाग तो ऐसे हैं, जिन्हें सुधार के लिए बजट भी मिल चुका है लेकिन फिर भी पुन: निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इन विभागों में अंबाला सिटी का सीएमओ कार्यालय, जिला पशु चिकित्सालय सहित जिला निर्वाचन कार्यालय भवन भी शामिल हैं।
सीएमओ कार्यालय में टूटी दीवारें। संवाद
सीएमओ कार्यालय में टूटी दीवारें। संवाद