फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फर्जी चालान लिंक खोलते ही खाते से 2.14 लाख रुपये साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिले में साइबर ठगों ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को ठगते हुए करीब 3,74,104 रुपये की राशि साफ कर दी। पहला मामला फर्जी चालान के मैसेज का लिंक खोलते ही बैंक खाता खाली होने का है, जबकि दूसरे मामले में इंश्योरेंस पॉलिसी बंद करवाकर रिफंड दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी की गई। साइबर क्राइम थाना ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिटी के प्रेम नगर निवासी और हेयर सैलून संचालक हिमांशु चंदैल के पास 4 नवंबर को अनजान मोबाइल नंबरों से एक व्हाट्सएप/एसएमएस प्राप्त हुआ। मैसेज में उनकी कार का 2500 रुपये का ट्रैफिक चालान कटने का दावा किया गया था और नीचे एक लिंक दिया गया था। पीड़ित ने असली चालान समझकर जैसे ही लिंक को एक्सेस किया, उसके कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से बिना अनुमति के अनधिकृत बैंकिंग ट्रांजेक्शन शुरू हो गए। ठगों ने खाते से कुल 2,14,104 रुपये निकाल लिए। जांच अधिकारी जसबीर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंश्योरेंस पॉलिसी बंद कराने का झांसा देकर 1.60 लाख ठगे
नारायणगढ़ के काला आंब स्थित काली माता मंदिर के पुजारी वीर सिंह साइबर जालसाजों का शिकार बने हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी। किस्त न भर पाने के कारण वह इसे बंद कराना चाहते थे। 22 अक्तूबर को ठगों ने कंपनी का अधिकारी (रेखा गुप्ता, पीयूष सोमानी, विजय सिंह आदि) बनकर फोन किया। आरोपियों ने पॉलिसी रिफंड और एनओसी दिलाने का भरोसा दिया और सिक्योरिटी डिपॉजिट व 28% टैक्स के नाम पर किस्तों में क्यूआर कोड स्कैन करवाकर 1,60,000 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। बाद में और पैसों की मांग पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी और पहचान के दुरुपयोग (प्रतिरूपण) की धारा 318(4) व 319(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें