फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्रमिक से 1700 रुपये छीनी, एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। करधान रोड पर एक दिहाड़ी श्रमिक के हाथ से 1700 रुपये झपटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए मुख्य आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी 1200 रुपये लेकर भाग गए। थाना महेश नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बब्याल स्थित राणा कॉम्प्लेक्स निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शाम सात बजे करधान रोड स्थित प्लाईवुड दुकान पर 1700 रुपये देने जा रहे थे। तभी करधान की ओर से आए एक युवक ने झपट्टा मारकर नकदी छीन ली। शोर मचाकर विनोद ने उसे पकड़ लिया, लेकिन इसी बीच आरोपी के दो साथी आ गए और उसने 1200 रुपये उन्हें थमा दिए। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया, जिसकी पहचान खुड्डा कलां निवासी अमन के रूप में हुई और उसके पास से 500 रुपये बरामद हुए। महेश नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें