फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सैनिक के कमरे से एक्टिवा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पड़ाव थाना क्षेत्र के तहत एलेन बाई लाइन स्थित एक सैनिक के कमरे से चोर दिनदहाड़े एक एक्टिवा चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, भारतीय सेना के 189 पेट्रोलियम प्लाटून में तैनात नायब सूबेदार राम अवधेश सिंह ने शिकायत दी है कि 22 नवंबर को दोपहर करीब 2:27 बजे उनके कमरे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी वर्ष 2025 मॉडल एक्टिवा चोरी कर ली। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार को पुलिस ने बीएनएस में चोरी की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें