फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जेल में बंद व्यक्ति के परिवार से 1.60 लाख रुपये हड़पे

Sat, 23 Aug 2025 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। जेल में बंद एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अंबाला छावनी स्थित दलीपगढ़ निवासी एक महिला ने सुंदर नगर निवासी अतुल वर्मा और उसकी मां रेनू पर 1.60 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। अंबाला कैंट थाने में महिला ने तहरीर में बताया कि उनके पति बृजभूषण विदेश भेजने के मामले में अंबाला की सेंट्रल जेल में बंद थे। तब उनकी मुलाकात जेल में बंद अतुल से हुई जो धोखाधड़ी सहित अन्य केसों में बंद था।
विज्ञापन

आरोपी अतुल ने अपनी मां की बीमारी और अपने केस में जमानत के लिए मदद मांगी, जिसके बाद बृजभूषण ने अपनी पत्नी से रुपये दिलवाए। सीमा के मुताबिक, अतुल और उसके परिवार के अन्य सदस्यों से कुल 1.60 लाख रुपये हड़प चुका है। उसने पीड़िता के पति को जमानत दिलाने में मदद का वादा किया था। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी न ताे रुपये लौटा रहा है और रुपये मांगने पर उन्हें गालियां व जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अतुल वर्मा और उसकी मां रेनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उन्होंने पहले भी शिकायत तोपखाना चौकी में की थी, जिसके बाद अतुल ने पैसे लौटाने का लिखित वादा किया था, लेकिन वह अपने वादे से मुकर गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें