फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खाते से 1.09 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने घर पर बात करने के बहाने मांगा था मोबाइल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। पंचकूला के किराये के मकान में ठहरे एक युवक ने विश्वास का फायदा उठाकर बैंक कर्मी के फोन का दुरुपयोग किया और खाते से 1 लाख 9 हजार 400 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छावनी के गोबिंद नगर निवासी हरसिमरत सिंह पंचकूला में बैंक शाखा प्रमुख हैं और सेक्टर-27 में किराये के मकान में रहते हैं। परिचित मनीष के कहने पर उन्होंने मंडी डबवाली (सिरसा) निवासी रितेश गोयल को 12 से 19 नवंबर तक अपने किराये के मकान में ठहराया था। आरोप है कि घर बात करने के बहाने रितेश उनका फोन लेता था और इसी दौरान उसने इंडियन बैंक के खाते से 13 व 17 नवंबर को 1,09,400 रुपये ट्रांसफर कर लिए। 18 नवंबर को गाड़ी खरीद के समय बैलेंस जांचने पर ठगी का पता चला। साइबर क्राइम थाना के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले में बीएनएस में धोखाधड़ी की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें