फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रॉयल फुटबॉल क्लब चंडीगढ़ के सिर सजा फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

विज्ञापन
भारांपुर गांव में चल रहे दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम रॉयल फुटबॉल क्लब चंडीगढ़: सं
विज्ञापन
शहजादपुर। भारांपुर गांव में चल रहे दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब रॉयल फुटबॉल क्लब चंडीगढ़ के सिर सजा। शहीद भगत सिंह फुटबॉल क्लब भारांपुर ए द्वारा यह टूर्नामेंट गुरुद्वारा श्री धन्ना भगत के विशेष सहयोग से कराया जा रहा था।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में रॉयल फुटबॉल क्लब चंडीगढ़ का सामना शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब भारांपुर के बीच हुआ था। शुरूआत से चंडीगढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। तीसरे मिनट में पहला गोल कप्तान विरेंद्र सिंह व अगले ही क्षण यानी तीसरे मिनट के 15वें सेकेंड में शोभित ने गोल कर स्कोर को 2-0 कर दिया। 45वें मिनट में कप्तान विरेंद्र सिंह ने गोल कर मुकाबले को 3-0 के स्कोर से जीत लिया।
विजेता टीम को मुख्यातिथि समाजसेवी अशोक मेहता द्वारा ट्रॉफी व 25 हजार की नकद राशि देकर सम्मानित किया। दूसरे नंबर पर रही टीम को ट्रॉफी और 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के सभी मैचों की कमेंट्री जगमल सिंह फौजी ने की, जिसकी सभी ने सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें