अंबाला कैंट बस अड्डे के पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेते अभिभावक व परीक्षार्थी । संवाद
अंबाला। हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो ने एचटेट की परीक्षा को लेकर शनिवार सुबह 4.30 बजे बसों का संचालन शुरु कर दिया था। वहीं अड्डे पर आने वाले परीक्षार्थियों को बसों की जानकारी देने के लिए उद्धोषण प्रणाली का लगातार इस्तेमाल किया गया।
दोपहर लगभग 11:30 बजे तक 15 बसों का आवागमन अंबाला और पंचकूला के बीच हो चुका था। वहीं 20 के करीब चालक व परिचालकों को 10 अतिरिक्त बसों के साथ अड्डे पर तैनात रखा गया ताकि इमरजेंसी के समय इनका इस्तेमाल किया जा सके। हालांकि इस दौरान डायल 112 सहित पुलिस के वाहन भी बस अड्डे पर खड़े रहे ताकि परीक्षार्थी की मदद की जा सके।
हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा के निर्देश पर अड्डा अधीक्षक ने बस अड्डे से चली बस के चालकों व परिचालकों से भी संपर्क साधे रखा। पंचकूला पहुंचने के बाद परिचालकों से बस का अड्डे पर पहुंचने का समय भी दर्ज किया गया। वहीं वापिसी के लिए भी बसों को पंचकूला बस अड्डे पर खड़ा किया गया था ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। ब्यूरो
अंबाला कैंट बस अड्डे के पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेते अभिभावक व परीक्षार्थी । संवाद