फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक्टिवा सवार महिला से दिनदहाडे़ पर्स छीनकर भाग निकला बदमाश

Sat, 04 Jul 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एसडी कॉलेज के निकट वीरवार दोपहर में एक बाइक सवार बदमाश ने दिनदहाड़े एक्टिवा सवार सलारहेड़ी गांव निवासी रेशमा देवी (36) का पर्स झपट लिया। इससे महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

बेसुध महिला को उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला के सिर पर गहरी लगने के कारण दो टांके आए। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही हैं। सलारहेड़ी गांव निवासी रेशमा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति करीब तीन साल से विदेश में काम करते हैं। वीरवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने निजी काम से एक्टिवा पर अंबाला छावनी आ रही थीं।
एसडी कॉलेज के पास देव आई क्लीनिक के समीप पीछे से बाइक पर आए एक युवक ने उनकी बाईं बाजू में टंगा पर्स जोरदार झटके से खींच लिया। इससे वह अनियंत्रित होकर एक्टिवा से गिर गई। पर्स में मोबाइल फोन व 12 हजार रुपये की नकदी व दो सिम थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें