अंबाला छावनी के सेक्टर 34 में सड़कों के निर्माण कार्य के दौरान मौजूद स्थानीय निवासी। प्रवक्ता
अंबाला। सेक्टर 34 में 80 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशानुसार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शुरू करवा दिया है। तीसरे फेज के तहत तैयार की जा रही सड़कों के बनने से स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी समस्या दूर हो जाएगी और उनका आवागमन भी सुचारू ढंग से हो जाएगा। इस मौके पर सेक्टर 34 वेलफेयर सोसायटी के प्रधान प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में व सचिव विजय कश्यप सहित सेक्टर निवासी ओमप्रकाश व विनोद सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे, वहीं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से एसडीओ जितेंद्र, जेई रवि व भावुक सहित निर्माण कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
अंबाला छावनी के सेक्टर 34 में सड़कों के निर्माण कार्य के दौरान मौजूद स्थानीय निवासी। प्रवक्ता