फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोडवेजकर्मियों का प्रदर्शन, 13 को न्याय यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रोडवेज वर्कशाप में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले रोडवेज कर्मचारियों की तरफ से बैठक का आयोजन किया। इसमें कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में निर्णय लिया कि लंबित मांगों को न मानने के विरोध में आने वाली 15 मई को प्रदेशभर के रोडवेज कर्मचारी छावनी में न्याय मार्च निकालेंगे। इसके बाद सभी रोडवेज कर्मचारियों ने परिवहन महानिदेशक के नाम महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा को ज्ञापन साैंपा।
बार-बार रद हो रही बैठक
यूनियन नेता जयबीर घणघस ने बताया कि सांझा मोर्चा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान वार्ता से चाहता है। महानिदेशक की ओर से बैठक के लिए वार्ता तिथि तय कर दी जाती है। लेकिन वार्ता तिथि से पहले बार बार बैठक को स्थगित करने का पत्र जारी कर दिया जाता है। इस दौरान मायाराम, सर्वजीत सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारियों की ये हैं मांगें
- घाटे का सौदा इलेक्ट्रिक बसों ठेका रद्द किया जाए।
- बसों की साफ सफाई व रिपेयर के लिए व सभी तरह के रिक्त पदों पर भर्ती की जाए।
- कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाश कटौती पत्र को वापस लिया जाए।
- चालक परिचालकों के रात्रि ठहराव पूर्व की भांति दिए जाएं।
- वर्कशॉप में कार्यरत ग्रुप डी के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर करके पदोन्नति दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें