फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्राइवेट परमिट के विरोध में रोडवेज कर्मचारी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सरकार की ओर से 262 मार्गों पर 3658 प्राइवेट परमिट देने के विरोध में मंगलवार को अंबाला शहर स्थित रोडवेज वर्कशॉप में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा के आह्वान पर बिजेंद्र जांगड़ा,रविन्द्र राणा, बसंत सैनी, राजेश कुमार, प्रवेश कुमार, रमन दीप की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

संचालन महाबीर पाई, प्रवीन कुमार, राज सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान राज्य सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य जयबीर घणघस ने प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार बिना किसी की मांग के रोडवेज में प्राइवेट बस परमिट देने जा रही हैं। जोकि गलत है। उन्होंने बताया कि सांझा मोर्चा सरकार से मांग करता की बिना लोगों, कर्मचारियों की मांग के जो प्राइवेट परमिट पॉलिसी थोपी जा रही हैं। इस पॉलिसी को तुरंत वापस लिया जाए।
रोडवेज नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार इस पॉलिसी अगर वापिस नही लेती तो 14 जुलाई को पूरे प्रदेश के सभी डिपो व सब डिपो के कर्मचारियों द्वारा परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करके आगामी बड़े आंदोलन की घोषणा करने को मजबूर होंगे। जबकि प्रदेश भर की आम जनता द्वारा पंचायतों के माध्यम से व हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार से सरकारी बसों की मांग लगातार कर रही हैं। दूसरी ओर वर्तमान में जो प्राइवेट परमिट धारक वाली बसे चल रही हैं। इन बसों में सरकार द्वारा दी जा रही किसी भी सुविधा को लागू नही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें