फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोडवेज बसों पर नहीं फॉग लाइट, हादसों का खतरा

Sun, 21 Dec 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड पर खड़ी बसों पर नहीं लगी फॉग लाइट। संवाद
विज्ञापन
अमन शर्मा
विज्ञापन

पानीपत। घना कोहरा होने पर पर दृश्यता लगातार कम हो रही है। रोडवेज अधिकारी धुंध बढ़ने पर होने वाले हादसों से बेफिक्र बने हुए हैं। बसों पर फॉग लाइट तक नहीं लगाई गई हैं। ऐसे में धुंध के समय हादसे बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। रोडवेज डिपो में 134 बस हैं। इनमें से सभी बसों पर फॉग लाइट नहीं लगाई गई हैं। जबकि उच्चाधिकारी पिछले महीने ही इसके निर्देश दे चुके हैं। अब तक पानीपत डिपो की सभी बसों पर फॉग लाइट नहीं लगाई गई हैं। लोकल से लंबी दूरी की बसों में फॉग लाइट नहीं लगाई हैं। ऐसे में हादसा होने का डर बना हुआ है। रोडवेज के एक चालक ने बताया कि फॉग लाइट नहीं लगी है। ऐसे में धुंध में रास्ता नहीं दिखाई दे पाता। इससे बस चलाते समय परेशानी होती है। वहीं डिपो अधिकारियों ने 70 प्रतिशत बसों पर फॉग लाइट लगवाने का दावा किया है।
दृश्यता घटने पर गति कम रखें
रोडवेज अधिकारियों ने चालकों को धुंध में दृश्यता कम होने पर बस की गति कम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दृश्यता बिल्कुल ही कम होने पर बस को सड़क किनारे खड़ी करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में किसी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सकता है। वहीं धुंध बढ़ने पर बस भी समय पर नहीं आ रही हैं। इन सबके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों पर फॉग लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं, जिससे कोई हादसा न हो। डिपो की 70 प्रतिशत बसों पर फॉग लाइट लगा दी हैं। बाकी में भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। चालकों को गति सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- रमेश देशवाल, कार्यशाला प्रभारी, रोडवेज डिपो।

पुराना बस स्टैंड पर खड़ी बसों पर नहीं लगी फॉग लाइट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें