फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सरसेहड़ी गांव में ध्वस्त की अवैध कॉलोनी की सड़कें

विज्ञापन
अंबाला छावनी के सरसेहड़ी गांव में अवैध कॉलोनी में बनी सड़कों को ध्वस्त करती जेसीबी। प्रवक्ता - फोटो : credit
विज्ञापन
अंबाला। जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने सोमवार को अर्बन क्षेत्र के अधीन सरसेहड़ी गांव में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी की सड़कों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई लगभग 1.5 एकड़ में की गई। मौके पर मौजूद डयूटी मजिस्ट्रेट/जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान सहित कनिष्ठ अभियंता रविंदर, अभिषेक और पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील करते हुए कहा की भूमालिक/प्रॉपट्री डीलर काॅलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि वह इस प्रकार से किसी भी झांसे में न आएं तथा इन अवैध काॅलोनियों में प्लाट न खरीदें तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

अंबाला छावनी के सरसेहड़ी गांव में अवैध कॉलोनी में बनी सड़कों को ध्वस्त करती जेसीबी। प्रवक्ता- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें