एक एकड़ अवैध कॉलोनी की सड़कें ध्वस्त
- फोटो : एक एकड़ अवैध कॉलोनी की सड़कें ध्वस्त
जिला नगर योजनाकार की टीम ने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने वीरवार को घरौंडा में एक एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इस कॉलोनी की सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया।
यह अवैध कॉलोनी घरौंडा के कोहण्ड बस स्टैंड के पास सरकारी स्कूल के समीप स्थित थी। जिला नगर योजनाकार अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमित रूप से एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है। अवैध कॉलोनी विकसित करने या अवैध निर्माण करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।